Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao Accident: ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत,...

Unnao Accident: ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा

0
122

[ad_1]

ख़बर सुनें

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अचलगंज थाना क्षेत्र में बन्थर बाईपास चौराहे पर शुक्लागंज की ओर से आ रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।मौके पर पहुंचे बदरका चौकी इंचार्ज ने लोगों को शांत कराया।

शनिवार देर रात गंगाघाट थाना क्षेत्र के महदीनवा गांव निवासी लालता पुत्र टेक राम लोधी बाइक से बन्थर की ओर जा रहा था। जैसे ही लालता ने बन्थर चौराहे को पार करने की कोशिश की तभी कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया और उसका सर ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 

लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी सिर्फ वसूली के लिए है। ट्रैफिक से उनका कोई मतलब नहीं रहता। सूचना पर बदरका चौकी इंचार्ज प्रेम नारायण पहुंचे और समझा कर सभी को शांत कराया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।

यह भी पढ़ें -  हदसे में घायल युवक की मौत पर हंगामा, सीओ पहुंचे

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here