Home अपराध Unnao : सनकी प्रेमी बना हैवान, दर्दनाक तरीके से महिला को उतारा...

Unnao : सनकी प्रेमी बना हैवान, दर्दनाक तरीके से महिला को उतारा मौत के घाट, बेटे को भी किया घायल

0
146

उन्नाव में एक सनकी प्रेमी हैवान बन गया उसने विवाहित कथित प्रेमिका को कुल्हाड़ी से काटकर दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया। हलांकि आरोपी को मोहल्ले वालों द्वारा पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इस हमले में मृतक महिला का दस वर्षीय बेटा भी बीच-बचाव में घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सफीपुर के मोहल्ला बाकरगंज में रविवार भोरपहर अनिल तेली पुत्र बाबूलाल मौका पाकर रामसिंह के घर घुस गया और उसकी पत्नी रिंकी पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मां को बचाने पहुंचा 10 वर्षीय पुत्र तरुण भी घायल हो गया। चीख सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को मौके पर पकड़ लिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतका के पति ने बताया कि उसकी पत्नी रिंकी को अनिल बहला फुसला कर दो वर्ष पहले अपने साथ लेकर चला गया था। एक माह पहले रिंकी पुत्र तरुण के साथ वापस आ गई। तभी से अनिल रिंकी पर साथ रहने का दबाव बना रहा था और वह अनिल के साथ जाने से इंकार कर रही थी। जिससे अनिल उसे आए दिन परेशान कर रहा था।

यह भी पढ़ें -  आगरा में एसएसपी के नाम पर फिर ठगी: पेशकार बनकर बस परिचालक से वसूले 20 लाख रुपये, मुकदमा दर्ज

मृतका के तीन बच्चो में बड़ी बेटी अंशी (22) का विवाह हो गया है। पुत्र तनुज (18) मुंबई में रहकर नौकरी करता है और 10 वर्षीय तरुण मृतका रिंकी के साथ रह रहा था। कोतवाल श्याम नारायण सिंह ने बताया कि महिला की हत्या प्रेम प्रसंग से जुड़ी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here