Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: किशोरी का घर के अंदर फंदे से लटका मिला शव...

Unnao News: किशोरी का घर के अंदर फंदे से लटका मिला शव ..

0
60

[ad_1]

परियर। हिमांचलखेड़ा गांव किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। पुलिस ने जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

माखी थाना क्षेत्र के पूरानिस्फपंसारी के मजरा हिमांचलखेड़ा निवासी किशोरीलाल लोध की बेटी रागिनी (17) का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना के समय पिता बाजार में किराने की दुकान लगाने गया था। देर शाम जब वह घर लौटा तो देखा दरवाजा अंदर से बंद था। बेटी के साथ किसी अनहोनी के आशंका पर उसने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें -  उन्नाव में गरजे योगी: बोले- उत्तर प्रदेश किसी की बपौती नहीं, अपराधी के लिए नहीं है कोई जगह, जानें और क्या बोले

पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तुड़वाकर अंदर दाखिल हुई। घर के अंदर रागिनी का शव फंदे पर लटका मिला। पिता के मुताबिक, पत्नी की 15 साल पहले जलकर मौत हो चुकी है। जांच में पुलिस को मोबाइल मिला है।

जिसे सर्विलांस पर लगाया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष रामआसरे चौधरी ने बताया कि किशारी का शव फंदे से लटका मिला है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here