Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

0
58

[ad_1]

बेहटा मुजावर। घर के अंदर कमरे में किशोरी का शव रस्सी के फंदे से लटका मिला। शव देख परिजन बेहाल हो गए। पुलिस ने जांच की। परिजन घटना के पीछे का कारण नहीं बता पाए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

थानाक्षेत्र के गांव आशायस निवासी करमुल्ला की बेटी कमरजहां (16) शुक्रवार देर शाम खाना बनाने के बाद कमरे में सोने चली गई। शनिवार सुबह परिजन उठे और देर तक कमरजहां के कमरे से बाहर न आने पर मां कमरुन उसे बुलाने गई तो बेटी का शव लटका देखा। वह बिलखते हुए बाहर आई और परिजनों को जानकारी दी। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। परिजन घटना का कारण नहीं बता पाए। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई। मृतका छह भाई बहनों में सबसे छोटी थी। वह गांव के ही मदरसे में उर्दू की पढ़ाई पढ़ रही थी।

यह भी पढ़ें -  unnao viral video: BJP नेता ने की बदसलूकी तो फूटकर रोया UP Traffic Police का सिपाही

थानाध्यक्ष रमेशचंद्र साहनी ने बताया कि किशोरी का शव फंदे से लटका मिला था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मौत के पीछे का कारण परिजन नहीं बता पा रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here