Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: बोलेरो की टक्कर बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Unnao News: बोलेरो की टक्कर बाइक सवार की मौत, साथी घायल

0
45

[ad_1]

फतेहपुर चौरासी। तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि साथी की हालत गंभीर है। हादसे के वक्त बाइक चला रहा युवक हेलमेट नहीं लगाए था।

बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के अशायस गांव निवासी लाल बिहारी (20) गांव के ही मोहित (17) के साथ बाइक से थाना फतेहपुर चौरासी के गांव मुन्नीखेड़ा में वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे थे। बरुआघाट-हफीजाबाद मार्ग पर रात करीब दस बजे मुन्नीखेड़ा गांव के पास पहुचे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो की टक्कर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे लाल बिहारी की घटना स्थल पर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: उफनाई गंगा खतरे के निशान की ओर, कई इलाकों में बाढ़ की आशंका, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जबकि मोहित को गंभीर हालात में बांगरमऊ सीएचए में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक बोलेरो छोड़ कर भाग गया। थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here