Home अपराध Unnao : ट्रांस गंगा सिटी के पास से पुलिस ने गांजा तस्कर...

Unnao : ट्रांस गंगा सिटी के पास से पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, 10 लाख का माल बरामद

0
193

उन्नाव की गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने बुधवार को लगभग 10 लाख के गांजे के साथ एक गांजा तस्कर को दबोच लिया। पुलिस ने स्कार्पियों से एक कुंतल 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। कोतवाली अंतर्गत ट्रांस गंगा सिटी के पास एक कार में रखकर गांजा तस्करी होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने वहां कार्रवाई करते हुए एक युवक कार और गांजे के साथ दबोच लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगाघाट कोतवाली में तैनात दारोगा अजय कुमार शर्मा व सुशील कुमार हमराहियों के साथ ट्रांस गंगा सिटी के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें क्षेत्र में एक सफेद रंग की स्कार्पियो दिखी। पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली गई तो उसमें रखी पांच बोरियों में एक कुंतल 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें -  UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

इस बारे में जब कार सवार अजय पाठक पुत्र सुनील पाठक निवासी पठखौली थाना लम्भुआ जिला सुल्तानपुर से पूछा गया तो वह सही जवाब नहीं दे सका। इसके बाद उसकी जामा तलाशी में एक मोबाइल व 1800 रुपये बरामद हुए। कड़ाई से पूंछताछ के बाद उसने बताया कि वह गांजे की तस्करी करता है। यह गांजा भी वह बेचने लाया था। बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here