Home अपराध Unnao : मार्ग दुर्घटना में दो युवकों की मौत, एक की हालत...

Unnao : मार्ग दुर्घटना में दो युवकों की मौत, एक की हालत गम्भीर

0
163

उन्नाव के मौरावां थानाक्षेत्र में दो युवकों की मार्ग दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युुुुुुुुुुुुवक नौटंकी देखकर वापस घर आ रहे थे। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना पर मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार मौरावां थानाक्षेत्र के रामकिशन खेड़ा निवासी रामबाबू पुत्र आरती लाल, अमरलाल पुत्र राजेंद्र व श्याम पुत्र बिल्लर देररात नौटंकी देखकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान हिलौली बछरावां मार्ग पर कूटी खेड़ा गांव के पास गिट्टी लदे अनियंत्रित ट्राला ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें -  लखनऊ में डबल मर्डर, दामाद ने चाकू घोंपकर की सास-ससुर की हत्या

घटना में रामबाबू व अमरलाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि श्याम गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने श्याम को पीएचसी हिलौली में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here