Home अपराध Unnao : चोरी के शक में युवक को जमकर पीटा, जिला अस्पताल...

Unnao : चोरी के शक में युवक को जमकर पीटा, जिला अस्पताल में मौत

0
176

अक्षत टाइम्स संवाददाता, उन्नाव, 02 अक्टूबर। उन्नाव अंतर्गत फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के काली मिट्टी  चौराहा  स्थित एक घर में रविवार देर रात घुसे युवक को चोरी के शक में दो भाईयों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद दोनों ने पीआरवी को इसकी सूचना दी। पीआरवी की सूचना पर देररात पहुंचे इंस्पेक्टर ने गंभीर अवस्था में युवक को जिला अस्पताल की इमरजेंसी भेजा गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

जानकारी के अनुसार काली मिट्टी चौराहा निवासी राम प्रसाद यादव के घर रविवार रात बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पसियाखेड़ा का रहने वाला मानसी पुत्र शिवपाल घुस गया। राम प्रसाद के बेटे पुतान व सतीश ने उसे देखा तो उन्होंने चोर समझ उसकी पिटाई कर दी। जिससे मानसी अचेत हो गया। बेहोश होने पर दोनों ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें -  फावड़े से गला काटकर पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे फतेहपुर चौरासी पीएचसी पर भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल की इमर्जेंसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलने पर फतेहपुर चौरासी पुलिस सतीश व पुतान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इंस्पेक्टर राजेश पाठक ने बताया कि युवक की शिनाख्त होने के बाद परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। पूरे प्रकरण में सीओ सफीपुर ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि युवक किसी इरादे से यहां पहुंचा था। घटना को कैसे अंजाम दिया गया है। परिजनों से पूछताछ की जाएगी। घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here