Home उत्तर प्रदेश UP: अगले सप्ताह घोषित होगी भाजपा की प्रदेश टीम, नई टीम पर...

UP: अगले सप्ताह घोषित होगी भाजपा की प्रदेश टीम, नई टीम पर मंथन के लिए दिल्ली में भूपेंद्र चौधरी और धर्मपाल

0
63

[ad_1]

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भाजपा की नई टीम के गठन पर मंथन के लिए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह शनिवार को दिल्ली पहुंच गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के स्तर पर प्रदेश भाजपा की नई टीम के गठन पर चर्चा होगी। नई टीम की घोषणा अगले सप्ताह हो सकती है।

भूपेंद्र चौधरी की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर नियुक्ति हुए छह महीने बीत गए हैं। बीते एक महीने से चौधरी की नई टीम के गठन का इंतजार हो रहा है। 

चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेश टीम के गठन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ चर्चा के बाद पैनल तैयार किया है। वहीं संघ के पश्चिम और पूर्वी क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ भी नई टीम के पैनल में शामिल नामों पर रायशुमारी हुई है।

यह भी पढ़ें -  Monkeys Attack: ताजमहल के पास भाई-बहन पर बंदरों ने किया हमला, डंडा भी छीन ले गए

सूत्रों के मुताबिक प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, सुब्रत पाठक, प्रियंका रावत की जगह तीन नए नाम शामिल किए जा सकते हैं। पाठक को कन्नौज और प्रियंका रावत को बाराबंकी से लोकसभा चुनाव लड़ाने की चर्चा है। लिहाजा दोनों को क्षेत्र में काम करने के लिए संगठन के दायित्व से मुक्त रखा जा सकता है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here