Home अपराध यूपी विजिलेंस टीम ने जीएसटी डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र कुमार को किया गिरफ्तार

यूपी विजिलेंस टीम ने जीएसटी डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र कुमार को किया गिरफ्तार

0
126

लखनऊ। राजधानी से बड़ी खबर सामने आई है, यहाँ यूपी विजिलेंस की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार यूपी विजिलेंस टीम ने जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र कुमार पांडे को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि डिप्टी कमिश्नर एडम डाटा सर्विसेज से दो लाख रुपये की रिश्वत ले रहे थे।

यह भी पढ़ें -  हमारी सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में 1.60 लाख से अधिक भर्तियां कीं, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री योगी

बता दें कि धनेंद्र कुमार पांडे लखनऊ में जीएसटी जोन 20 में तैनात हैं। उन्हें सेल्स टैक्स मुख्यालय से रिश्वत लेते टीम ने पकड़ा है और अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here