Home उत्तर प्रदेश UPHESC : असिस्टेंट प्रोफेसर के 214 चयनितों को कॉलेज आवंटन 15 जुलाई...

UPHESC : असिस्टेंट प्रोफेसर के 214 चयनितों को कॉलेज आवंटन 15 जुलाई को

0
143

[ad_1]

ख़बर सुनें

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-50 के तहत छह विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 214 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 15 जुलाई को कॉलेज आवंटित कर दिए जाएंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने चयनित अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है। कॉलेज आवंटन वाले दिन ही अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

इस बार अभ्यर्थियों से कॉलेज के विकल्प इंटरव्यू के दौरान ही मांग लिए गए थे, सो ऑनलाइन काउंसलिंग अब काफी आसान हो गई है। पहले यह प्रक्रिया पूरी होने में कम से कम एक सप्ताह का समय लगता था, लेकिन अब यह प्रक्रिया एक दिन में ही पूरी हो जा रही है। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) की ओर से निदेशालय को छह विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 214 पदों के चयन परिणाम उपलब्ध करा दिए गए हैं। परिणाम की सॉफ्ट और हार्ड कॉपी के मिलान के बाद 15 जुलाई को अभ्यर्थियों को ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से कॉलेज आवंटित कर दिए जाएंगे।

निदेशालय को जिन विषयों के चयन परिणाम मिले हैं, उनमें असिस्टेंट प्रोफेसर गणित के 96 पद, भौतिक विज्ञान के 98, संगीत सितार के दो, भूमि संरक्षण के दो, गृह विज्ञान के 12 और असिस्टेंट प्रोफेसर अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन के चार पद शामिल हैं।

उच्च शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक प्रो. बीएल शर्मा ने बताया कि सभी 214 चयनितों को 15 जुलाई को ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से कॉलेज आवंटित कर दिए जाएंगे। उसी दिन नियुक्ति पत्र भी ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। नियुक्ति पत्र की सत्यापित प्रति कॉलेजों को भी भेजी जाएगी। अभ्यर्थियों को जारी नियुक्ति पत्र का सत्यापित प्रति से मिलान कराने के बाद अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  UP Board Result 2023 : मुरादाबाद की चार बेटियों ने मारी बाजी, ोUP Board Result 2023: मुरादाबाद की चार बेटियों ने मारी बाजी, टॉप टेन सूची में बनाई जगहटॉप टेन में बनाई जगह

विस्तार

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-50 के तहत छह विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 214 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 15 जुलाई को कॉलेज आवंटित कर दिए जाएंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने चयनित अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है। कॉलेज आवंटन वाले दिन ही अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

इस बार अभ्यर्थियों से कॉलेज के विकल्प इंटरव्यू के दौरान ही मांग लिए गए थे, सो ऑनलाइन काउंसलिंग अब काफी आसान हो गई है। पहले यह प्रक्रिया पूरी होने में कम से कम एक सप्ताह का समय लगता था, लेकिन अब यह प्रक्रिया एक दिन में ही पूरी हो जा रही है। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) की ओर से निदेशालय को छह विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 214 पदों के चयन परिणाम उपलब्ध करा दिए गए हैं। परिणाम की सॉफ्ट और हार्ड कॉपी के मिलान के बाद 15 जुलाई को अभ्यर्थियों को ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से कॉलेज आवंटित कर दिए जाएंगे।

निदेशालय को जिन विषयों के चयन परिणाम मिले हैं, उनमें असिस्टेंट प्रोफेसर गणित के 96 पद, भौतिक विज्ञान के 98, संगीत सितार के दो, भूमि संरक्षण के दो, गृह विज्ञान के 12 और असिस्टेंट प्रोफेसर अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन के चार पद शामिल हैं।

उच्च शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक प्रो. बीएल शर्मा ने बताया कि सभी 214 चयनितों को 15 जुलाई को ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से कॉलेज आवंटित कर दिए जाएंगे। उसी दिन नियुक्ति पत्र भी ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। नियुक्ति पत्र की सत्यापित प्रति कॉलेजों को भी भेजी जाएगी। अभ्यर्थियों को जारी नियुक्ति पत्र का सत्यापित प्रति से मिलान कराने के बाद अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here