Home उत्तर प्रदेश Varanasi: रेलवे के डबल ट्रैक से जुड़ेगा रामनगर मल्टीमॉडल बंदरगाह, तीन जिलों...

Varanasi: रेलवे के डबल ट्रैक से जुड़ेगा रामनगर मल्टीमॉडल बंदरगाह, तीन जिलों से गुजरेगी 8 किमी लंबी रेल लाइन

0
123

[ad_1]

रामनगर मल्टीमॉडल टर्मिनल बंदरगाह

रामनगर मल्टीमॉडल टर्मिनल बंदरगाह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के रामनगर मल्टीमॉडल टर्मिनल बंदरगाह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यहां प्रस्तावित व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (भाअजप्र) ने 18 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण कर लिया है। यह टर्मिनल जल्द ही उत्तर-मध्य रेललाइन के डबल ट्रैक से जुड़ जाएगा।

जिवनाथपुर स्टेशन से बंदरगाह तक बिछाई जाने वाली आठ किलोमीटर लंबी रेललाइन पूर्वांचल के तीन जिलों से होकर गुजरेगी। इसमें वाराणसी के जाल्हूपुर, टेंगरा, चंदौली के ताहिरपुर, हमीरपुर, पटनवा और मिर्जापुर के बरईपुर व गोरखपुर गांव शामिल हैं। भाअजप्रा वाराणसी के निदेशक राकेश कुमार के मुताबिक जिवनाथपुर रेल स्टेशन से रामनगर मल्टीमॉडल टर्मिनल तक रेलवे लाइन बिछाने संबंधी कार्य का सर्वे हो चुका है।

यह भी पढ़ें -  UP Nikay Chunav 2023: भाजपा से उमेश गौतम को फिर मिला मौका, बरेली मेयर पद के लिए प्रत्याशी घोषित

जल्दी ही रेल लाइन बिछाने का शुरू होगा काम

रेललाइन बिछाने के लिए मार्कर पत्थर गाड़े जा चुके हैं। बताया कि जल्दी ही रेललाइन बिछाने का कार्य शुरू हो जाएगा। जिवनाथपुर रेललाइन जुड़ने के बाद दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से चलने वाली मालगाड़ी जीवनाथपुर होते हुए सीधे मल्टीमॉडल टर्मिनल तक पहुंचेगी। मालगाड़ी से कंटेनर में भरे माल आसानी से बंदरगाह तक पहुंच सकेगा।  

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here