Home उत्तर प्रदेश Varanasi: 15 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के दोषी सगे भाइयों को...

Varanasi: 15 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के दोषी सगे भाइयों को 20 वर्ष की कैद, 8 साल पहले हुआ था मुकदमा

0
91

[ad_1]

वाराणसी कोर्ट

वाराणसी कोर्ट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विशेष न्यायाधीश पॉक्सो त्रिभुवन नाथ की कोर्ट ने छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के दोषी सगे भाइयों बल्लू उर्फ राजेश और लल्लू उर्फ राकेश को 20 वर्ष की सजा सुनाई है। दोनों पर 71500 रुपये का जुर्माना भी लगाया। कोर्ट में अभियोजन का पक्ष विशेष लोक अभियोजक आदित्य नरायण सिंह और वादी के अधिवक्ता पंकज श्रीवास्तव व गोपाल कृष्ण ने रखा।

अभियोजन के मुताबिक 6 नवंबर 2015 को वादी की 15 वर्षीय पुत्री पढ़ने गई थी, शाम 4 बजे तक घर नहीं लौटी तब खोजबीन की गई। इसी दौरान पड़ोसी ने बताया कि उसकी पुत्री को भोजूबीर में दोनों अभियुक्तों के साथ दिन में 11 बजे देखा था। इस मामले में अभियुक्तों के साथ उनके माता-पिता को भी आरोपी बनाया गया था लेकिन इन पर आरोप सिद्ध नहीं होने पर कोर्ट ने इन्हें बरी कर दिया। 

यह भी पढ़ें -  Aligarh News: बच्ची के शव को कब्र से निकलवाकर हुआ पोस्टमार्टम, मौत की हिस्ट्री दे रही कुत्ते के काटने की गवाही

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति को पांच वर्ष की जेल

 विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में अपर जिला जज (षष्ठम) अनिल कुमार पंचम की अदालत ने जंसा निवासी अशोक कुमार को पांच वर्ष की सजा सुनाई।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here