Home अपराध जब पिता ने अपने ही बेटे की गोली मारकर की हत्या, बहू...

जब पिता ने अपने ही बेटे की गोली मारकर की हत्या, बहू भी गंभीर रूप से हुई घायल

0
124

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक सेवानिवृत्त होमगार्ड ने अपने बड़े बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। उसकी पत्नी को घायल कर दिया। पुलिस ने कहा कि बड़हलगंज थानाक्षेत्र के चौतीसा गांव में हुई घटना के संबंध में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी हरि नारायण यादव ने शनिवार देर रात शराब के नशे में घरेलू विवाद के दौरान अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने 38 वर्षीय बेटे अनूपपर गोली चला दी। पुलिस ने मृतक अनूप की मां विमला देवी के हवाले से बताया कि उनका (विमला का) पति अक्सर नशे में हंगामा करता था।

पुलिस ने कहा कि घटना वाली रात हरि नारायण शराब के नशे में अनूप के घर पहुंचा और वहां उससे झगड़ा कर अपने घर चला गया। पुलिस के मुताबिक, हरि कुछ ही देर बाद अपनी बंदूक लेकर वापस लौटा और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने अनूप पर गोली चला दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  श्रीकांत त्यागी का परिवार उनकी सुरक्षा को लेकर डरा हुआ है, उनके लिए पुलिस सुरक्षा चाहता है

पुलिस ने कहा कि बीच-बचाव करने आई अनूप की 30 वर्षीय पत्नी सुप्रिया को भी गोली लग गई। पुलिस के मुताबिक, सुप्रिया का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जारी है।

बड़हलगंज थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) चंद्रभान सिंह ने कहा कि आरोपी हरि नारायण यादव को गिरफ्तार कर लिया गया और हत्या में प्रयुक्त बंदूक और दो कारतूस जब्त कर लिए। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसपर पहले भी मारपीट और धमकी देने का आपराधिक मुकदमा दर्ज है। अधिकारी ने कहा कि आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here