Home अपराध युवती ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की मां-बाप और छोटी बहन की...

युवती ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की मां-बाप और छोटी बहन की हत्या

0
121
आरोपी युवक और युवती श्वेता

बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आय है। यहां के. आर. पुरम इलाके में तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने माता-पिता और छोटी बहन की हत्या कर दी है। इस केस में फिलहाल दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटी अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी, जबकि उसके माता-पिता उसके इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसी बात को लेकर माता-पिता से बेटी का विवाद चल रहा था। सोमवार शाम को माता-पिता उससे मिलने गए थे, जहां उनकी हत्या कर दी गई।

शुरुआती जांच के मुताबिक सोमसुंदर उनकी पत्नी मुथुलक्ष्मी और बेटी सुप्रिया के साथ अपनी बड़ी बेटी श्वेता के घर गए। श्वेता अपने बॉयफ्रेंड केनेथ के साथ सीगेहल्ली इलाके में एक अपार्टमेंट में रह रही थी। पुलिस का कहना है कि माता-पिता श्वेता के लिव-इन रिलेशनशिप के खिलाफ थे। इसी बात को लेकर कल भी सोमसुन्दर और श्वेता के बीच जबरदस्त झगड़ा हो गया। इसके बाद, श्वेता और उसके बॉयफ्रेंड केनेथ ने कथित तौर पर उसके पिता, मां और बहन पर चाकू से कई बार हमला करके उनकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान सोमसुंदर (52), उनकी पत्नी मुथुलक्ष्मी (48) और उनकी छोटी बेटी सुप्रिया (19) के तौर पर हुई है।

यह भी पढ़ें -  उन्नाव से पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के निकलने को लेकर अलर्ट रही रेलवे पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद के. आर. पुरम पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने शवों को ईस्ट पॉइंट अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार रात के. आर. पुरम पुलिस स्टेशन इलाके के सीगेनाहल्ली में एक अपार्टमेंट में हुई। शुरुआती जांच के आधार पर, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि युवती कथित तौर पर पिछले दो महीनों से अपने बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी। पीड़ित सोमवार शाम उस फ्लैट पर गए थे जहां दंपति रह रहे थे। जांचकर्ताओं को शक है कि उनके बीच बहस हुई और उसके बाद तीनों को कई बार चाकू मारा गया। वहीं इस मामले में दोनों आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here