Home अपराध खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, बापा नगर में मकान गिरा,...

खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, बापा नगर में मकान गिरा, कई के फंसे होने की आशंका

0
165

नई दिल्ली। दिल्ली के भजनपुरा में एक 32 साल के युवक की खुले नाले में गिरकर मौत हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें युवक को नाले में गिरते हुए देखा जा सकता है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने के बाद रविवार सुबह घर लौटते समय वह नाले की दीवार पर बैठा था। अचानक बैठे-बैठे उसका संतुलन बिगड़ा और वह नाले में जा गिरा। युवक की पहचान हरीश बैंसला के रूप में हुई है।

दिल्ली से एक और खबर सामने आई है कि बापा नगर में एक मकान गिर गया है। दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। मामला करोल बाग इलाके से जुड़ा है। पता 16/134, बापा नगर, प्रशाद नगर, दिल्ली के रूप में मिला है। इमारत का कुछ हिस्सा ढह गया है और कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें -  केंद्र सरकार का बड़ा उपहार, मनरेगा की मजदूरी दर में हुई बढ़ोत्तरी

इससे पहले दिल्ली के नबी करीम इलाके में एक घर की दीवार गिर गई थी, जिसमें वहां रह रहे कुछ लोग मलबे में दब गए थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी थी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया था कि सुबह सात बजे घटना के संबंध में सूचना मिली जिसके बाद तीन दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि दो लोगों को बचा लिया गया। अग्निशमन अधिकारी, स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here