Home अपराध Unnao : ससुराल में पत्नी की निर्मम हत्या कर लापता हुआ युवक

Unnao : ससुराल में पत्नी की निर्मम हत्या कर लापता हुआ युवक

0
267

Unnao :  बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला को उसके ही पति ने बीती देर रात बंद कमरे में धारदार हथियार से वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। हत्या की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस मृतका के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम का गठन कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बांगरमऊ के मोहल्ला ब्रह्मानान में रहने वाले अब्दुल समी की बेटी संजीदा का करीब डेढ़ वर्ष पहले फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के पैसरा गांव के रहने वाले समीर के साथ विवाह हुआ था। इसके बाद से दोनों साथ रह रहे थे। समीर काम के चलते दिल्ली गया था, पांच दिन पहले ही वापस लौटा और अपनी ससुराल बांगरमऊ में रह रहा था।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली में चौंकाने वाला जबरन धर्म परिवर्तन: युवाओं ने 1 लाख रुपये प्रति माह, सरकारी नौकरी, विवाह प्रस्ताव की पेशकश की

संजीदा की मां ने बताया की बीती देर रात उसकी बेटी और दामाद ने खाना खाया उसके बाद दोनों कमरे में चले गए। रात्रि में ही दामाद ने बेटी की धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी और घर से फरार हो गया। सुबह जब वह कमरे में गई तो संजीदा मृत हालत में खून से लथपथ पड़ी हुई मिली। शव देख घर में मौजूद लोगों में कोहराम मच गया।

हत्या की सूचना पर मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने बांगरमऊ कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना को लेकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है, जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here