Home उत्तर प्रदेश हत्या कर पूजाघर में छिपाया शव: गवाह था न सबूत, लेकिन खून...

हत्या कर पूजाघर में छिपाया शव: गवाह था न सबूत, लेकिन खून बोल उठा; धब्बों से खुला मासूम पर हुई क्रूरता का राज

0
319

[ad_1]

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के टीलामोड़ थाना इलाके के डिफेंस कॉलोनी में घर के बाहर से लापता चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव जंगल में फेंकने के मामले का पुलिस ने मंगलवार को पटाक्षेप कर दिया। बच्ची की हत्या दुष्कर्म के बाद गोद लेने वाले आरोपी ने ही घर में की थी। 

शव को घर के पूजाघर में छिपा दिया था। सभी को बच्ची के लापता होने की जानकारी दी थी। पुलिस ने घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज और घर के फर्श से मिले खून के निशान से आरोपी तक पहुंची। आरोपी ने बच्ची का शव अपने दोस्त संग मिलकर रात में स्कूटी से जंगल में फेंका था।

यह भी पढ़ें -  11 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर: LDA वीसी अक्षय त्रिपाठी और लखनऊ कमिश्नर भी हटाए गए, देखें नई तैनाती की लिस्ट

इस केस के खुलासे में सबसे अहम सुराग बच्ची के खून के धब्बों के रूप में मिला। बच्ची की पिटाई के दौरान जो खून निकला, वह फर्श पर जम गया था। हत्या के आरोपी दुकानदार ने इसे साफ करने का प्रयास तो किया लेकिन धब्बे मिटे नहीं। इन धब्बों को देखकर ही पुलिस का माथा ठनका था वरना हत्या का कोई गवाह नहीं था। 

सुबूत लाश ही थी जिसे हत्या के आरोपी दुकानदार ने दोस्त की मदद से ठिकाने लगाकर गुमशुदगी की झूठी कहानी बना दी थी। पुलिस दुनकादार के घर इसलिए गई क्योंकि उसने बताया था कि बच्ची उसकी बेटी और बेटे के साथ दुकान जाते समय लापता हुई है लेकिन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में बच्ची नजर नहीं आ रही थी। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here