Home उत्तर प्रदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट : धर्मांतरण के आरोपी शुआट्स के लाल बंधुओं सहित अन्य को फिलहाल...

इलाहाबाद हाईकोर्ट : धर्मांतरण के आरोपी शुआट्स के लाल बंधुओं सहित अन्य को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर रोक

0
88

[ad_1]

Prayagraj News :  आरबी लाल, कुलपति शुआटस।

Prayagraj News : आरबी लाल, कुलपति शुआटस।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सैम हिग्गिनबॉटम कृषि विश्वविद्यालय शुआट्स नैनी, प्रयागराज के कुलपति प्रोफेसर आरबी लाल, भाई विनोद बी लाल व मैथ्यू सैमुअल सहित अन्य लोगों की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए राहत दी है। इनके खिलाफ जबरन धर्मांतरण कराने के आरोप में फतेहपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कोर्ट ने याचियों को निर्देश दिया है कि वह 13 व 15 फरवरी को विवेचक के समक्ष उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराएं तथा विवेचना में सहयोग करें।

यह भी पढ़ें -  Sarkari Jobs Result Live: यूपी-झारखंड में निकलीं 3400 पदों पर भर्तियां, उत्तराखंड व बिहार में भी हैं नौकरियां

कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि याची 13 फरवरी को विवेचक के समक्ष अंडरटेकिंग दें और अपना पासपोर्ट समर्पित करें। तब तक इनकी गिरफ्तारी नहीं की जाएगी। यह आदेश न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान ने दिया है। कहा गया कि जबरन धर्मांतरण के आरोप बेबुनियाद व राजनीति से प्रेरित है। याची प्राथमिकी में नामजद नहीं है। उसका नाम बाद में दो गवाहों के बयान के आधार पर शामिल किया गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here