Home उत्तर प्रदेश उन्नाव उजबेकिस्तान से आया दल

उजबेकिस्तान से आया दल

0
72

[ad_1]

ख़बर सुनें

अचलगंज (उन्नाव)। बंथर के केएलसी कांपलेक्स स्थित सीएलई कार्यालय में बुधवार को मध्य क्षेत्र के सदस्य निर्यातकों और उजबेकिस्तान सरकार के प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई। इसमें चर्म उत्पाद से संबंधित द्विपक्षीय व्यापार की संभावनाओं पर चर्चा की गई। भारत के उद्यमियों को उजबेकिस्तान में निवेश का न्योता दिया गया।
बैठक में चर्म एसोसिएशन उजबेकिस्तान के अध्यक्ष बोबोएव फखिरुद्दीन, तीन सदस्यों और भारत के मध्यस्थ मितेश वर्मा के साथ स्थानीय स्तर पर सीएलई के उपाध्यक्ष आरके जालान, पूर्व अध्यक्ष मुख्तारुल अमीन, क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद इकबाल समेत 15 निर्यातक बैठक में शामिल हुए। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आरके जालान ने कहा कि चमड़ा उद्यमियों के लिए ये सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि देश के शीर्ष प्रमुख चर्म निर्यातक मूल रूप से कानपुर से हैं।
इसलिए उजबेकिस्तान में निवेश के लिए संयुक्त उद्यम की संभावना बढ़ जाती हैं। ये क्षेत्र भारत में सैडलरी और हार्नेस माल के निर्माण और निर्यात के लिए सबसे बड़े और एकल केंद्रों में से एक है। भारत सरकार ने सैडलरी और हार्नेस सेगमेंट को भौगोलिक संकेत (जीआई) प्रदान किया हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतिनिधिमंडल की यात्रा चर्म उद्योग को मजबूत करने और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पूर्व अध्यक्ष मुख्तारुल अमीन ने आगे व्यापार के अवसरों का पता लगाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर उजबेकिस्तान की यात्रा का भारतीय प्रतिनिधिमंडल को सुझाव दिया।
लेदर क्लस्टर भी देखा
क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद इकबाल ने बताया कि उजबेक प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य भारतीय कंपनियों को उजबेकिस्तान में आमंत्रित करना और चमड़े के सामान की विनिर्माण इकाइयां स्थापित करना है। छह कंपनियों ने संयुक्त उद्यम की संभावनाएं तलाशने में रुचि दिखाई और प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की। इसके बाद टीम ने लेदर क्लस्टर भी देखा। बैठक के दौरान चर्म और फु टवियर उद्योग में नए अवसरों के बारे में बताया गया। उजबेकिस्तान सरकार विदेशी निवेशकों को सीमा शुल्क, कर छूट, निर्यात से संबंधित व्यापार ऋ ण को बढ़ावा देने और पूर्व निर्यात वित्त, विदेशों में नमूने भेजने की लागत के लिए सब्सिडी, भागीदारी के लिए समर्थन सहित कई व्यापार प्रोत्साहन उपायों का विस्तार कर रही है।

यह भी पढ़ें -  दो जगह फंदे से लटके मिले महिला व युवती के शव

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here