Home उत्तर प्रदेश उन्नाव उन्नाव सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर और बाइक की टक्कर, युवक की...

उन्नाव सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर और बाइक की टक्कर, युवक की मौत और साथी घायल, चालक की तलाश

0
51

[ad_1]

Unnao road accident, speeding dumper and bike collided, young man died and companion injured

घटना के बाद मौजूद पुलिस और भीड़
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में हरदोई-उन्नाव मार्ग पर माखी थानाक्षेत्र में गो संरक्षण केंद्र के पास तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के चलते करीब आधा घंटा तक यातायात प्रभावित रहा। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

माखी थानाक्षेत्र के कोरारी कला गांव निवासी संदीप सिंह (32) गांव में ही रहने वाले साथी अजीत सिंह (22) को बाइक से रेलवे स्टेशन उन्नाव छोड़ने जा रहा था। अजीत दिल्ली में मजदूरी करता है। गुरुवार को उसे दिल्ली जाना था। संदीप सुबह छह बजे बाइक से लेकर निकला था।

यह भी पढ़ें -  Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने सीएससी संचालक के कार्यों को सराहा, बोले- ऐसे प्रयासों से गांव बनेंगे डिजिटल

हरदोई-उन्नाव मार्ग पर माखी के मजरा भवानीखेड़ा गोसंरक्षण केंद्र के पास सामने से तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक चला रहे संदीप सिंह की घटनास्थल पर मौत हो गई, वहीं अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। खेतों में फसल काट रहे किसान दौड़े।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here