Home उत्तर प्रदेश दर्दनाक: युवती ने गर्भवती के पेट में मारी लात, कोख में तीन...

दर्दनाक: युवती ने गर्भवती के पेट में मारी लात, कोख में तीन शिशुओं की मौत; मामूली बात पर हुआ था झगड़ा

0
108

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

फिरोजाबाद से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मामूली बात को लेकर हुए झगड़े में युवती ने गर्भवती महिला के पेट में लात मार दी, जिससे उसके गर्भ में पल रहे तीन शिशुओं की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर महिला को शनिवार रात आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उसका ऑपरेशन किया। तीनों शिशु मृत थे। 

रामगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला सरजीवन नगर निवासी पूजा कुशवाहा (28) छह माह की गर्भवती थी। शुक्रवार को तबियत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे। गली में ही निवास करने वाले एक घर के दरवाजे पर स्कूटी खड़ी थी। इस कारण चार पहिया वाहन निकल नहीं पा रहा था। पूजा के परिजन ने घर के दरवाजे से स्कूटी हटाने को कहा। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। 

युवती ने मारी थी पेट में लात

विवाद के दौरान आरोपी परिवार की एक युवती ने पूजा के पेट में लात मार दी थी। इसके बाद पूजा की हालत बिगड़ गई। परिजन पूजा को लेकर स्टेशन रोड स्थित एक नर्सिंग होम पहुंचे। वहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा के एक निजी अस्पताल में चिकित्सक ने पूजा का ऑपरेशन किया। इस दौरान पूजा ने तीन बच्चों को जन्म दिया, जो मृत थे। 

तीन शिशुओं की मौत से कोहराम 

तीन शिशुओं की मौत की पुष्टि होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन नवजातों के शव लेकर देर रात फिरोजाबाद जिला अस्पताल पहुंचे। सूचना पर रामगढ़ थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने नवजातों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए। जिस घर में कुछ दिनों के खुशियां आने वाली थीं, वहां मातम पसरा हुआ है।    

यह भी पढ़ें -  Varanasi route diversion: वाराणसी में आज और कल रूट डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। पूछताछ में पता चला है कि महिला को धक्का मारा गया था। महिला के गर्भ में तीन बच्चे पल रहे थे, जिनकी मौत हो चुकी है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विस्तार

फिरोजाबाद से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मामूली बात को लेकर हुए झगड़े में युवती ने गर्भवती महिला के पेट में लात मार दी, जिससे उसके गर्भ में पल रहे तीन शिशुओं की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर महिला को शनिवार रात आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उसका ऑपरेशन किया। तीनों शिशु मृत थे। 

रामगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला सरजीवन नगर निवासी पूजा कुशवाहा (28) छह माह की गर्भवती थी। शुक्रवार को तबियत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे। गली में ही निवास करने वाले एक घर के दरवाजे पर स्कूटी खड़ी थी। इस कारण चार पहिया वाहन निकल नहीं पा रहा था। पूजा के परिजन ने घर के दरवाजे से स्कूटी हटाने को कहा। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। 

युवती ने मारी थी पेट में लात

विवाद के दौरान आरोपी परिवार की एक युवती ने पूजा के पेट में लात मार दी थी। इसके बाद पूजा की हालत बिगड़ गई। परिजन पूजा को लेकर स्टेशन रोड स्थित एक नर्सिंग होम पहुंचे। वहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा के एक निजी अस्पताल में चिकित्सक ने पूजा का ऑपरेशन किया। इस दौरान पूजा ने तीन बच्चों को जन्म दिया, जो मृत थे। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here