Home उत्तर प्रदेश उन्नाव बाइक सवार लुटेरों ने महिला के झाले छीने

बाइक सवार लुटेरों ने महिला के झाले छीने

0
86

[ad_1]

ख़बर सुनें

पुरवा। मौसी के घर पैदल जा रही महिला को रोककर बाइक सवार दो लुटेरों ने झाले छीन लिए। शोर मचाने पर लुटेरे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताते हुए जांच शुरू की है।
भटखेरवा-पारा गांव की रहने वाली ऊषा गुरुवार की शाम टेंपो से मंगतखेड़ा गांव के सामने उतरी। यहां से वह पैदल मौसी के गांव बहेरिया-कटेहरु के लिए निकली। उसने मौसी को फोन कर घर पहुंचने की जानकारी दी। मौसी उसे स्कूटी से लेने के लिए निकल पड़ी। तभी मेदपुर गांव के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया और कान के झाले छीन लिए। महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। इसी बीच स्कूटी से पहुंची मौसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
यूपी 112 के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच के बाद महिला को पुरवा कोतवाली में तहरीर देने की बात कही। मौसी के साथ कोतवाली पहुंची ऊषा ने तहरीर में बाइक के नंबर का जिक्र कर कार्रवाई की मांग की। एसएसआई जेपी यादव ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  Unnao Accident: एक्सप्रेस-वे पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, महिला की मौत, 13 लोग घायल

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here