Home उत्तर प्रदेश मथुरा हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: कहा- पीड़ितों के साथ...

मथुरा हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: कहा- पीड़ितों के साथ मेरी संवेदनाएं, सीएम ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश

0
135

[ad_1]

ख़बर सुनें

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। हृदयविदारक सड़क दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि मथुरा में हुई सड़क दुर्घटना हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

मथुरा हादसे पर पीएमओ का ट्वीट

मथुरा हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख
 

माइलस्टोन 68 के समीप हुआ हादसा

मथुरा के नौहझील क्षेत्र में शनिवार की सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 68 के समीप वैगनआर आगे चल रहे किसी वाहन से टकरा गई थी। हादसे में सवार सात लोगों की मौत हो गई। कार में सवार परिवार मूलरूप से हरदोई का रहने वाला था। वहां से नोएडा जा रहा था। मृतकों में तीन पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। एक बच्चा और युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों का उपचार चल रहा है। हादसा की वजह कार की तेज रफ्तार बताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें -  Mobile Addiction : मोबाइल की लत बदल रही व्यवहार, बढ़ी भूलने की बीमारी, बच्चों में सबसे ज्यादा समस्या

हादसे में इन लोगों की हुई मौत 

1- लल्लू गौतम उम्र 65 वर्ष 
2- छुटकी उम्र 61 वर्ष पत्नी लल्लू
3- संजय उम्र 30 वर्ष पुत्र लल्लू 
4- निशा उम्र 28 वर्ष पत्नी संजय
5- राजेश उम्र 25 वर्ष पुत्र लल्लू
6- नंदनी उम्र 22 वर्ष पत्नी राजेश 
7- धीरज उम्र 6 वर्ष पुत्र संजय 

ये घायल हुए 

1- कृष उम्र 3 वर्ष पुत्र संजय
2- गोपाल उम्र 23 वर्ष पुत्र लल्लू 

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। हृदयविदारक सड़क दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि मथुरा में हुई सड़क दुर्घटना हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

मथुरा हादसे पर पीएमओ का ट्वीट

मथुरा हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here