Home अंतरराष्ट्रीय जम्मू कश्मीर के पुंछ में एनकाउंटर में 4 आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर के पुंछ में एनकाउंटर में 4 आतंकी ढेर

0
1297

पुंछ। आतंकी संगठन लगातार अपने मंसूबों को कामयाब करने का कुचक्र रचते हैं लेकिन भारतीय सेना के सामने उनका कोई भी मंसूबा सफल नहीं हो पाता है। आज दुश्मनों के एक ऐसे ही मंसूबे को भारत की जांबाज सेना ने चकनाचूर कर दिया।

जम्मू कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। आतंकियों के खिलाफ एनकाउंटर में 4 आतंकी मारे गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, ये आतंकी पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ के लिए भेजे गए थे और कश्मीर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

यह भी पढ़ें -  ऋषि सनक प्रोफाइल: दिवाली 2022 पर असली-ऋषि से मिलें - जानिए कौन हैं यूके के भारतीय मूल के पीएम

सुरक्षाबलों ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। आतंकियों पर ड्रोन के जरिए नाइट सर्विलांस से नजर रखी गई थी। इलाके में अभी भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here