Home राजनीति किंग कोबरा और अजगर की लड़ाई, दोनों की मौत, दे गई एक...

किंग कोबरा और अजगर की लड़ाई, दोनों की मौत, दे गई एक सीख

0
1336

एक तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। जिसमें किंग कोबरा को अजगर अपने बाहुबल से शिकस्त देने के लिए लपेटे हुए है वहीं किंग कोबरा अपने बचाव के लिए हलाहल विष उसके शरीर में उड़ेल (काट लेता है) देता है।

दोनों की मौत हो गई, एक की दम घुटने से और दूसरे की जहर से। वर्तमान समय में इसी तरह लोग एक दूसरे को नष्ट कर रहे हैं। मित्रताएं खत्म होती जा रही हैं, रिश्ते खत्म हो रहे हैं और परिवार अपने आप समाप्त होते जा रहे हैं। इसका प्रमुख कारण है कि एक हमेशा दूसरे से बेहतर बनना चाहता है। एकाकी परिवार को बढ़ावा मिल रहा है, सिर्फ पति-पत्नी और बच्चे, बस इसी को लोग अपना परिवार मान बैठे हैं। अन्य सभी रिश्ते उन्हें व्यर्थ प्रतीत हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  Mau News: गांव में घूम रहे अजगर से भयभीत हैं ग्रामीण

कुछ लोग अपनी श्रेष्ठता (जो कि भ्रम है उसका) के अहंकार से लोगों का गला घोंट देते हैं, जबकि अन्य लोग गपशप, ईर्ष्या और धोखे से जहर घोलते हैं, जब तक कि वे एक-दूसरे को नष्ट नहीं कर देते।
आजकल कोई निवेदन भी नहीं मानता है फिर भी हम निवेदन करते हैं कि जीवन में हमेशा प्रेम, करुणा, निष्ठा और ईमानदारी को चुनें। इस चित्र से हमें सीख मिलती है कि हम इंसान हैं इंसान ही रहें, सांप ना बनें !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here