Home उत्तर प्रदेश उन्नाव UP: पत्नी और दुधमुंही बच्ची की कुल्हाड़ी से काटकर ली जान, फिर...

UP: पत्नी और दुधमुंही बच्ची की कुल्हाड़ी से काटकर ली जान, फिर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0
46

[ad_1]

मृतक पति-पत्नी का फाइल फोटो

मृतक पति-पत्नी का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बारासगवर थाना इलाके की मझिगंवा ग्राम पंचायत के मजरा रूदी खेड़ा में पारिवारिक कलह में युवक ने पत्नी और चार माह की दुधमुंही बच्ची की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था लेकिन सफलता न मिलने से मानसिक परेशान रहता था।

 

बरासगवर थाना क्षेत्र के रूदीखेड़ा गांव निवासी सेवानिवृत्त कानूनगो श्यामलाल का बेटा मोहन कुमार (35) पत्नी सीमा (30) और चार माह की बेटी के साथ अलग घर बनाकर रहता था। रविवार देर रात पारिवारिक कलह में पत्नी से विवाद के बाद कमर बंद कर पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। 

यह भी पढ़ें -  The cutting of trees continues, the problem of jam is heavy

पत्नी और बेटी की हत्या के बाद की खुदकुशी

इसके बाद चार माह की बेटी की भी हत्या करने के बाद खुद भी उसी कमरे में फंसी लगाकर जान दे दी। घर के पास ही स्थित जगन्नाथेश्वर मंदिर में भागवत कथा चलने से मोहल्ले व गांव के लोग वहीं थे। कथा के बाद पड़ोस के लोग घरों में पहुंचे तो कुछ महिलाओं ने मोहन के घर में चीख पुकार के बाद बिल्कुल सन्नाटा होने की जानकारी दी। 

पड़ोसियों ने दी परिजनों को जानकारी

पड़ोसियों मोहन के छोटे भाई सोहन और पिता को जानकारी दी। परिजन घर पहुंचे तो अंदर से सभी दरवाजे बंद होने पर पुलिस को सूचना दी। एसओ राजपाल मौके पर पहुंचे और दूसरी मंजिल पर बने कमरे की खिड़की तोड़कर दाखिल हुए। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here