Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: किशोरी से दुष्कर्म में युवक को उम्रकैद

Unnao News: किशोरी से दुष्कर्म में युवक को उम्रकैद

0
49

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव

Updated Wed, 22 Mar 2023 01:04 AM IST

उन्नाव। किशोरी से दुष्कर्म करने वाले को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने उस पर एक लाख रुपये अर्थदंड भी लगाया है। वहीं पीड़ित किशोरी को बहाने से ले जाकर बेचने वाली महिला को एक महीने पहले पांच साल की सजा हो चुकी है।

पुरवा कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने जून 2014 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह और उसका पति काम से बाहर गए थे। घर पर नाबालिग बेटी छोटे भाइयों के साथ अकेली थी। तभी गांव की ही रेशमा उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गई और फिर उसे बेच दिया। शाम को जब वह घर पहुंची तो बेटी नहीं मिली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके किशोरी की खोजबीन शुरू कर दी। विवेचना के दौरान पता चला कि रेशमा ने किशोरी को फतेहपुर जिले के बकेवर थानाक्षेत्र के सुजाकपुर गावं निवासी उमाकांत को बेच दिया था। उमाकांत ने किशोरी से दुष्कर्म किया था। बाद में पुलिस ने धाराएं बढ़ाते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। विशेष लोक अभियोजक कविता सिंह की पैरवी, दलीलों और साक्ष्यों के आधार पर दोष साबित होने पर अपर जिला न्यायाधीश कोर्ट नंबर 11 विवेकानंद विश्वकर्मा ने दोषी उमाकांत आजीवन कारावास की सजा सुनाई व एक लाख का अर्थदंड लगाया।

यह भी पढ़ें -  पहले दिन 2,381 उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here