Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

Unnao News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

0
130

[ad_1]

बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के नहर पटरी मार्ग पर शनिवार रात कुलहा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई।

कोतवाली क्षेत्र के पंसरिया गांव निवासी राजन शर्मा (50) शनिवार को जंगलीखेड़ा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात साइकिल से वह घर लौट रहे थे। कुलहा गांव के पास नहर पटरी पर तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजन उन्हें स्वास्थ्य केंद्र लाए। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान राजन ने दम तोड़ दिया। राजन खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। पति की मौत से पत्नी बबली और बच्चों में माही, सलोनी और पूजा बेहाल हैं। कोतवाल बृजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतक के भतीजे शिवम की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: लिमिट खर्च न करने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने रोका 90 शिक्षकों का वेतन

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here