Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: अनियंत्रित हुई कार ने युवक को मारी टक्कर, मौत

Unnao News: अनियंत्रित हुई कार ने युवक को मारी टक्कर, मौत

0
150

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव

Updated Sat, 27 May 2023 12:33 AM IST

अचलगंज। मंदिर के पास बैठे युवक को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। कानपुर में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

आटा गांव निवासी अनुराग सिंह (24) बृहस्पतिवार की शाम नौगवां जाने वाले रास्ते में बने मंदिर के पास बैठा था। तभी एक कार अनियंत्रित हो गई और अनुराग सिंह को टक्कर मारते हुए मंदिर की सीढि़यों से टकरा गई। अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद युवक कार छोड़कर भाग निकला। परिजनों ने घायल को कानपुर के रेजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता मनोज सिंह ने बताया कि अनुराग खेती में हाथ बंटाता था। चार भाई बहनों मेंं तीन बहनें व इकलौता भाई था। इकलौते बेटे की मौत से परिजन बेहाल हैं। एसओ प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि मामला अभी जानकारी में नहीं है।

यह भी पढ़ें -  UP Election Phase 4 Live: चौथे चरण में हरदोई, उन्नाव समेत चार जिलों में मतदान, पढ़िए पल-पल का अपडेट

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here