Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: पेट दर्द से किशोरी की मौत, डायरिया व बुखार के...

Unnao News: पेट दर्द से किशोरी की मौत, डायरिया व बुखार के 11 और भर्ती

0
89

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी

उन्नाव। इमरजेंसी वार्ड में शनिवार देर रात पेट दर्द पीड़ित किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, डायरिया और बुखार पीड़ित 11 मरीजों का इलाज चल रहा है।

बिहार थाना क्षेत्र के ममराईपुर गांव निवासी मनीषा (18) पुत्री सुखदीन को शनिवार रात पेट में तेज दर्द शुरू हुआ। परिजनों ने पहले पास के एक अस्पताल में दिखाया। जब तकलीफ ज्यादा हुई, तो जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। देर रात इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। वहीं, डायरिया और बुखार पीड़ित 11 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  सितंबर से फिर पटरी पर आएंगी मेमू ट्रेनें

भर्ती मरीजों में कल्याणी मोहल्ला निवासी अजय की चार साल की बेटी अनन्या, अचलगंज की पुष्पा (25), सफीपुर के तुषार (18), शांती नगर के संदीप का नौ साल का बेटा विनय, मसवासी के योगेंद्र की 13 साल की बेटी साक्षी, करीमाबाद गांव निवासी सूरज की तीन साल की बेटी गुलाबी, देवारा के अंकित (17), रऊ करना के हरिकृष्ण (16), फत्तेउल्ला नगर के भोला (60), हुसैन नगर के अंकित वर्मा (19) व दुबाई गांव की शांती (29) पत्नी राजू का इलाज चल रहा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here