Home अपराध ट्रैक्टर और ऑटोरिक्शा की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन घायल

ट्रैक्टर और ऑटोरिक्शा की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन घायल

0
162

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक ट्रैक्टर और ऑटोरिक्शा की टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार रात पिनाहट थाना क्षेत्र में हुआ, जब एक ट्रैक्टर और ऑटोरिक्शा की टक्कर हो गई। उसने बताया कि तिपहिया वाहन पर सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिला इप्सेफ प्रतिनिधिमंडल

पुलिस ने बताया कि ये सभी भूतेश्वर से लौट रहे थे। पिनाहट थाने के प्रभारी (एसएचओ) ब्रह्मपाल ने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां बैकुंठी देवी (35) और गंगा देवी (30) ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here