Home उत्तर प्रदेश महिला दिवस पर सीएम योगी का ऐलान- जल्द लॉन्च होगी लक्ष्मीबाई स्कूटी...

महिला दिवस पर सीएम योगी का ऐलान- जल्द लॉन्च होगी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना

0
115

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में आए बदलाव के पीछे प्रधानमंत्री के ‘5-टी’ विजन-ट्रेडिशन, टेक्नोलॉजी, ट्रांसपेरेंसी, ट्रस्ट और ट्रांसफॉर्मेशन का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि जब परंपरा, तकनीक, पारदर्शिता और विश्वास एक साथ आते हैं तो परिवर्तन स्वतः होता है और उत्तर प्रदेश आज इसी 5-टी मॉडल का उदाहरण बन चुका है।

रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मिशन शक्ति का अगला चरण आगामी नवरात्रि से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए निरंतर नई योजनाएं लागू की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना लॉन्च करने जा रही है। इसके पहले चरण में स्नातक और परास्नातक के अंतिम वर्ष की मेधावी छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपनी पढ़ाई और करियर को आगे बढ़ाने में सक्षम हो सकें। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी समाज की आत्मनिर्भरता आधी आबादी की भागीदारी के बिना संभव नहीं है।

यह भी पढ़ें -  आईएमडी ने अगले कुछ दिनों के दौरान कई राज्यों में अत्यधिक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है

प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान और अन्य योजनाओं ने देशभर में बेटियों को आगे बढ़ने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संसद और विधानसभा में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सुरक्षा पहली शर्त है। सुरक्षा से आत्मविश्वास बढ़ता है और आत्मविश्वास ही आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मिशन शक्ति कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के कारण प्रदेश में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ी है। पहले जहां महिला कार्यबल लगभग 13 प्रतिशत था, वहीं अब यह बढ़कर 36 से 37 प्रतिशत तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 20 हजार स्टार्टअप संचालित हो रहे हैं, जिनमें आधे से अधिक महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here