Home उत्तर प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने की बैठक, सुनी...

भाजपा पदाधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने की बैठक, सुनी लोगों की समस्याएं

0
158

मथुरा: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को यहां भाजपा जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में भाजपा नेताओं ने आम जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।

भाजपा जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे और महानगर अध्यक्ष हरिशंकर यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जनसमस्याओं को प्रमुखता से उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखा। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने आरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार और दलाली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए खुलेआम सुविधा शुल्क लिया जा रहा है और बिना दलाली के आम नागरिकों का काम नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही मथुरा के वाहन फिटनेस सेंटर को आगरा स्थानांतरित किए जाने का मुद्दा भी बैठक में उठा।

पदाधिकारियों ने कहा कि वाहन स्वामियों को फिटनेस के लिए करीब 60 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और अवैध वसूली की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। बैठक में आधार कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड बनवाने में हो रही कठिनाइयों, पात्र बुजुर्गों की लंबित वृद्धावस्था पेंशन, नगर निगम क्षेत्र में सड़क निर्माण में देरी तथा सड़क और फुटपाथ के असंतुलित स्तर के कारण हो रहे हादसों का मुद्दा भी उठाया गया। इसके अलावा कार्यकर्ताओं और व्यापारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शस्त्र लाइसेंस प्रक्रिया को सरल बनाए जाने की मांग भी की गई।

यह भी पढ़ें -  World TB Day 2023: बीएचयू अस्पताल में सुविधाएं देखने पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, मरीजों से की बातचीत

पूर्व राज्य मंत्री रविकांत गर्ग ने सड़क निर्माण कार्यों में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की, जबकि जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने कहा कि आरटीओ में दलाली और फिटनेस सेंटर से जुड़ी अनियमितताओं पर रोक लगनी चाहिए। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए 15 दिनों के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

उन्होंने जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को संयुक्त शिविर लगाकर जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अनिल चौधरी, सतपाल चौधरी, आकाश चौधरी, अमन ठाकुर, ज्ञानेन्द्र, सुषिला, मनीषा पाराशर, निर्मला सिंह बघेल, रेखा निषाद, रणवीर, सुरेश तरकर, विक्रम सिंह, अजय परखम, ओमप्रकाश सैनी और वीरचन्द्र गुर्जर सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here