Home उत्तर प्रदेश उन्नाव में जिलाधिकारी ने तीन अपराधियों को किया जिला बदर

उन्नाव में जिलाधिकारी ने तीन अपराधियों को किया जिला बदर

0
16

उन्नाव जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत तीन अपराधियों को जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं। प्रशासन के अनुसार इनकी आपराधिक गतिविधियां शांति व्यवस्था के लिए चुनौती बन रही थीं।

जिला बदर किए गए व्यक्तियों में गंगाघाट थाना क्षेत्र के कल्लूपुरवा निवासी विकास उर्फ शेरू, अचलगंज थाना क्षेत्र के बद्दलकटरी निवासी अनुज उर्फ अरुण तथा सोहरामऊ थाना क्षेत्र के सरौती निवासी प्रदीप मौर्य शामिल हैं। इन पर पॉक्सो एक्ट, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें -  प्रयागराज : अतीक की कब्र पर तिरंगा लगाने वाले को जेल, धूमनगंज पुलिस ने की कार्रवाई

डीएम घनश्याम मीना ने बताया कि जनपद में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। प्रशासन की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत अपराधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि जिले में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here