Home आज का राशिफल आपके लिए कैसा रहेगा 30 जून, 2026 का दिन

आपके लिए कैसा रहेगा 30 जून, 2026 का दिन

0
40

आज 30 जून, 2026 आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 39 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 19 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 52 मिनट तकपूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा बीते कल यानि 29 जून की रात 11 बजकर 5 मिनट पर बुध मिथुन राशि में वक्री हो चुके हैं।

मेष राशि
आज का दिन आपके लिये बढ़िया रहने वाला है। आज बिजनेस में आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। इस राशि के जिन लोगों को रोजगार की तलाश है, उन्हें रोजगार पाने का आज सुनहरा अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलने से उत्साह बढेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आप कुछ अनुभवी लोगों से सलाह भी ले सकते हैं। दोस्त से जुड़ी कोई खास बात आपको पता चलेगी। आपके अच्छे व्यवहार से ज्यादा से ज्यादा लोग आपसे जुड़ेंगे।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन पल लेकर आने वाला है। आज दूसरों के साथ आपका अच्छा तालमेल बना रहेगा। पिता के सहयोग से आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपको मेहनत का सुखद परिणाम हासिल होगा। आज आपको ऑफिस में कुछ नया करने का मौका मिलेगा, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई के मामले में मन लगा रहेगा।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में बॉस से आपको पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। लवमेट कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। किसी काम में आ रही रुकावटों का समाधान माता-पिता के द्वारा मिलेगा। आज आपको अपना ध्यान भटकने से बचाना चाहिए, अन्यथा कोई अवसर चूक भी सकता हैं। आज आपकी रूचि किसी नये काम को पूरा करने में रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशियों भरा रहने वाला है। जीवनसाथी के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आने से आपका मन प्रसन्न होगा।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज के दिन आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। आपको अपने काम के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाने की जरूरत है। आपके अटके हुए कुछ काम आज पूरे हो जायेंगे। आप अपनी स्किलस को बढ़ाने की कोशिश करेंगे, जो फ्यूचर में आपके काम आयेगा। शाम को किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा जहां पर कुछ पुराने दोस्त भी मिलेंगे। आज पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज कार्यस्थल पर सबके साथ आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा। आर्थिक रूप से आपको बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। अच्छी दिनचर्या का पालन करने से सेहत के मामले में आज आपको अच्छा महसूस होगा। लवमेट के रिश्तों में और मजबूती आएगी। ऑफिस में आपको किसी काम के लिये गिफ्ट मिल सकता है, जूनियर आप से सीख लेने की कोशिश करेंगे। आज आप हर मौके का बढ़िया फायदा उठाएंगे।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए लाभ देने वाला रहेगा। आज आर्थिक योजनाओं के लिये लिया गया फैसला लाभदायक होगा। आज आप परिवार वालों के साथ भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे, मन में भक्ति भाव बना रहेगा। किसी अनुभवी की मदद से आपका काम बनेगा। इस राशि के विवाहित आज कहीं घूमने जायेंगे। आज किसी मनचाही कंपनी में नौकरी मिलने से आपकी खुशी दोगुनी हो जायेगी। अगर आप आर्किटेक्ट हैं, तो आपको आगे बढ़ने के शानदार मौके मिलेंगे, जहाँ आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे।

यह भी पढ़ें -  कैसा रहेगा आपके लिए 18 नवम्बर, 2025 का दिन

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपके दाम्पत्य जीवन में चल रही दूरियां खत्म होगी। बिजनेस की गति बढ़ाने के लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आज आपको किसी काम से सरकारी दफ्तर में भागदौड़ करनी पड़ेगी, आपका काम पूरा होने में थोड़ा समय लगेगा। उधार के लेन-देन से आज आपको बचना चाहिए। कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। लवमेट को शादी के बंधन में बंधने के योग बन रहे है।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व देंगे, जो आपके साथ ही आपके परिवार के लिए भी महत्वपूर्ण है। आप अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी कस्टमर से बड़ा फायदा होगा। साथ ही होटल मैनेजमेंट से जुड़े छात्रों को जॉब के लिये कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। आपकी सकारात्मक सोच आपके करियर को एक नई दिशा देगी।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज करियर के मामले में आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। सगे-संबंधियों से घर के काम में आपको सपोर्ट मिलेगा, जिससे आपका कोई जरुरी काम आज पूरा हो जायेगा।

मकर राशि
आज आपका दिन हर्षो-उल्लास से भरा रहने वाला है। आपको अपनों से खूब सारा प्यार मिलेगा। आप अधिक सफलता पाने के लिये अपने प्रयासों को जारी रखेंगे। कुछ खास लोगों से आपकी निकटता बनी रहेगी। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर हैं, तो आपको फायदा होगा। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे। अगर आप एक्टिंग का कोर्स कर रहे हैं, तो आपको अपनी कला दिखाने का बेहतरीन मौका मिलेगा। बच्चों के करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिये कुछ खास लेकर आया है। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। कुछ जरुरी काम थोड़ी ही मेहनत करने से पूरे हो जायेंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। आज लवमेट एक दुसरे को उपहार देंगे, रिश्ते में नयापन आयेगा। छात्रों को एग्जाम से रिलेटेड कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। साथ ही पढ़ाई के मामले में दूसरे बच्चे आपसे प्रेरणा लेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा।

मीन राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगायेंगे। बिजनेस संबंधी किसी काम में आपको दोस्त की मदद लेनी पड़ेगी। आप किसी रिलेटिव के साथ मिलकर नये बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको थोड़ा ध्यान पूर्वक काम करना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में मिठास बना रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here