Home अपराध क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, भारी मात्रा...

क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, भारी मात्रा में डिजिटल उपकरण बरामद

0
128

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित समिट बिल्डिंग में संचालित एक फर्जी कॉल सेंटर पर क्राइम ब्रांच ने आधी रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। एडीसीपी क्राइम किरन यादव के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच और कई थानों की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल, सर्वर, हार्ड डिस्क समेत बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए।

यह भी पढ़ें -  भारत छोड़ने के बाद होली की घटना पर जापानी महिला ने ट्वीट किया वह कहती है...

पुलिस के अनुसार गिरोह विदेशों के नागरिकों को झांसा देकर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करता था। बरामद डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है, जबकि गिरोह के विदेशी संपर्कों, बैंक खातों, डिजिटल वॉलेट और हवाला के जरिए हुए लेनदेन की भी जांच जारी है। पुलिस को इस कार्रवाई से कई बड़े खुलासों की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here