Home अपराध मॉर्निंग वॉक पर निकली सहेलियों को कार ने कुचला, एक की मौत,...

मॉर्निंग वॉक पर निकली सहेलियों को कार ने कुचला, एक की मौत, दूसरी घायल

0
12

पंजाब के लुधियाना में एक कार सवार ने मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को टक्कर मार दी। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आरोपी ड्राइवर दो महिलाओं को टक्कर मारता है। एक महिला सड़क किनारे गिर जाती है, जबकि दूसरी कार के बोनट पर गिरती है।

टक्कर के बाद भी आरोपी ड्राइवर कार रोकने की कोशिश नहीं करता है। वह अपने साथ एक महिला को 10 मीटर तक घसीटकर ले जाता है। इसके बाद महिला नीचे गिर जाती है। ऐसे में ड्राइवर उसे कुचलते हुए आगे बढ़ जाता है। घटना के बाद महिला की मौत हो गई।

हादसा लुधियाना के मॉडल टाउन इलाके में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। मॉर्निंग वॉक पर निकली एक 53 वर्षीय महिला, हरप्रीत कौर की मौत हो गई। वह एक प्रॉपर्टी कारोबारी की पत्नी थीं। महिला की तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार की टक्कर से मौत हो गई। हरप्रीत अपनी सहेली प्रीति (50) के साथ सड़क किनारे टहल रही थीं, तभी पीछे से आई कार ने दोनों को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें -  रुश्दी लगभग 3 बार पहले 'मर गया', सिर की कीमत 24 MN . निर्धारित की गई थी

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, टक्कर के बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी और हरप्रीत कौर को करीब 10 मीटर तक घसीटते हुए उनके सिर पर टायर चढ़ा दिया, जिससे उनके सिर और छाती पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें और उनकी सहेली को तुरंत नजदीक के दीप अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हरप्रीत को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रीति का इलाज अभी भी जारी है।

जानकारी के मुताबिक मृतका चार खंभा चौक, मॉडल टाउन की रहने वाली थीं। उनकी एक बेटी भी है, जिसकी हाल ही में शादी हुई थी। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है, उसे जल्द गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here