Home अपराध गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास ऑटो की टक्कर से बाइक सवार की...

गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास ऑटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार

0
47

बिलग्राम/हरदोई। हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र में सोमवार दोपहर गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए चालक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सांडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला खिड़कियां निवासी सुधीर (28) पुत्र अशोक कुमार सोमवार दोपहर बिलग्राम स्थित अपनी रिश्तेदारी से बाइक से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब दो बजे कटरा-बिल्हौर-सांडी मार्ग पर बिराईचमऊ गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास के निकट सामने से आ रहे एक ऑटो से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि सुधीर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिलग्राम ले गई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  "सर्च माई एक्सपर्ट" अपने अत्याधुनिक मार्केटप्लेस प्लेटफॉर्म के साथ डिजिटल सेवा उद्योग में क्रांति लाता है भारत समाचार

परिजनों के मुताबिक, सुधीर पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे। वह गांव-गांव घूमकर कॉस्मेटिक का सामान बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और पांच वर्षीय एक बेटा है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद फरार हुए ऑटो चालक और वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और चालक की पहचान कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here