Home अपराध बेकाबू डीसीएम ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत, 6...

बेकाबू डीसीएम ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत, 6 से अधिक घायल

0
45

सीतापुर। सीतापुर जिले के मछरेहटा में गुरुवार सुबह आलू लदी तेज रफ्तार डीसीएम ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक राहगीर की मौत हो गई, जबकि छह से अधिक लोग घायल हो गए। मछरेहटा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे आलू से लदी तेज रफ्तार डीसीएम बेकाबू हो गई। उसने रास्ते में कई वाहनों को टक्कर मार दी।

हादसे में आदिलपुर निवासी शोभरन की मौत हो गई, जबकि छह से अधिक लोग घायल हो गए। टक्कर से एक कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी। कई वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के बाद डीसीएम गौरिया तिराहे के पास पलट गई।

डीसीएम कल्ली चौराहे से मछरेहटा होते हुए खैराबाद जा रही थी। मछरेहटा सीएचसी के पास उसने शीबू की कार को टक्कर मार दी। इसके बाद आदिलपुर चौराहे पर ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। आगे बढ़ने पर डीसीएम ने रिंकू राठौर की कार को टक्कर मार दी। कार खाई में जा गिरी। इसी दौरान साइकिल सवार नेक राम भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान शोभरन ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  UP Lekhpal Recruitment 2022: लेखपाल भर्ती में क्या हो सकता है टाई ब्रेकिंग फार्मूला, जान लीजिए इस भर्ती से संबंधित ये रोचक नियम

हादसे में मुलचंद्र, नेक राम, गुड्डू, महेश, प्रदीप समेत अन्य लोग घायल हुए हैं। चालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घायलों को मछरेहटा सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर थाना प्रभारी श्याम दास वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम मिश्रिख दीपक कुमार गुप्ता और सीओ विशाल गुप्ता ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने डीसीएम कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here