Home उत्तर प्रदेश स्वगणना में सुस्ती पर प्रगणकों को फटकार, घर-घर जाकर भरवाएं फॉर्म

स्वगणना में सुस्ती पर प्रगणकों को फटकार, घर-घर जाकर भरवाएं फॉर्म

0
48

बरेली। स्वगणना की धीमी रफ्तार को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को एडीएम पूर्णिमा सिंह और एसडीएम विदुषी सिंह ने फतेहगंज पूर्वी कस्बे में प्रगणकों के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने काम में तेजी लाने और स्वगणना से छूट रहे परिवारों तक पहुंचने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने साफ कहा कि ऑनलाइन पोर्टल में तकनीकी दिक्कत आने पर लोगों को परेशान न किया जाए, बल्कि प्रगणक घर पहुंचकर ऑफलाइन फॉर्म भरवाएं और जमा कराएं।

दरअसल, ऑनलाइन पोर्टल में आ रही तकनीकी समस्याओं के कारण लोगों को स्वगणना करने में परेशानी हो रही है। इस समस्या को अमृत विचार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद अधिकारियों ने व्यवस्था को सुचारु करने के निर्देश दिए। उनका जोर इस बात पर रहा कि किसी भी परिवार की गणना छूटने न पाए। अधिकारियों ने मतदाता सूची को अपडेट रखने पर भी जोर दिया। एडीएम ने निर्देश दिए कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका कोई भी युवा मतदाता बनने से वंचित न रहे।

यह भी पढ़ें -  सिक्किम के नाथू ला सीमा क्षेत्र में भारी हिमस्खलन, 7 पर्यटकों की मौत

एसएसआर-2027 को लेकर बुधवार को तहसील सभागार में 118-बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम गोपाल शर्मा ने की। उन्होंने मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएं और प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण किया जाए।

एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उचित प्रक्रिया पूरी किए बिना किसी भी मतदाता का नाम सूची से न काटा जाए। 16 से 28 दिसंबर 2026 तक प्राप्त होने वाले दावों और आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा। बैठक में तहसीलदार वीरपाल सिंह, तहसीलदार न्यायिक, नायब तहसीलदार, बीएलओ और सुपरवाइजर मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here