Home अपराध रोटावेटर ठीक कराकर घर लौट रहे युवक की ट्रैक्टर पलटने से मौत

रोटावेटर ठीक कराकर घर लौट रहे युवक की ट्रैक्टर पलटने से मौत

0
58

छतोह, रायबरेली : डीह थाना क्षेत्र के परशदेपुर-अमेठी मार्ग पर वीरपुर मोड़ के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर पलटने से 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सौरभ सिंह उर्फ मंगल (38) पुत्र मन्ना सिंह निवासी सरदार का पुरवा, ग्राम सभा ननौती, थाना उदयपुर, जनपद प्रतापगढ़ अपने खराब रोटावेटर को ठीक कराने के लिए डीह थाना क्षेत्र के परशदेपुर आए थे। रोटावेटर ठीक कराने के बाद वह ट्रैक्टर लेकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 9 बजे परशदेपुर-अमेठी मार्ग पर वीरपुर मोड़ के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में सौरभ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, आईएमडी ने और बारिश की भविष्यवाणी की है

ट्रैक्टर पलटने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल युवक को बाहर निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here