Home उत्तर प्रदेश उन्नाव फाग जुलूस को लेकर पुलिस ने किए सुरक्षा के कडे़ इंतजाम

फाग जुलूस को लेकर पुलिस ने किए सुरक्षा के कडे़ इंतजाम

0
73

[ad_1]

ख़बर सुनें

गंजमुरादाबाद। नगर के चर्चित फाग जुलूस को शांतिपूर्वक निकालने को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। उधर, शुक्रवार को फाग जुलूस के मद्देनजर होरियारे एक सप्ताह से रिहर्सल में जुटे हुए हैं।
नगर में दोनों समुदायों के नागरिक रहते हैं।
पिछले कई दशकों से नगर में फाग जुलूस निकाले जाने की परम्परा चली आ रही है। फाग जुलूस को भव्य बनाने के लिए होरियारे हर मोहल्लों में देर रात ढोलक और मजीरों के साथ फाग गीत गाने का रिहर्सल करते हैं।
उधर, पुलिस प्रशासन हर वर्ष शांतिपूर्वक फाग जुलूस निकालने के लिए स्वयं तो मुस्तैद रहता है साथ ही किसी अप्रिय घटना की आशंका से पीएसी भी तैनाती की जाती है। इस बार भी नगर की पुलिस चौकी पर दो बार उच्चाधिकारियों की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक हुई जिसमें दोनों समुदाय के लोग मौजूद रहे। जहां दोनों समुदायों से शांतिपूर्वक होली का त्योहार मनाने की अपील की गई।
इस बार भी भारी पुलिस बल और पीएसी की मौजूदगी में फाग जुलूस निकालने की पूरी तैयारी की गई है। इसके अलावा पहली बार फाग जुलूस की निगरानी करने के लिए ड्रोन कैमरे की मदद ली जा रही है।
सीओ बांगरमऊ विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि फाग जुलूस के दौरान भारी पुलिस बल और पीएसी के साथ ही उच्चाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। हर हरकत पर पुलिस पूरी तरह निगरानी करेगी।

यह भी पढ़ें -  शहर का सुंदरीकरण और विकास प्राथमिकता

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here