Home उत्तर प्रदेश उन्नाव दो ब्लाक प्रमुख समेत चार सपाई पार्टी से निष्कासित

दो ब्लाक प्रमुख समेत चार सपाई पार्टी से निष्कासित

0
114

[ad_1]

ख़बर सुनें

उन्नाव। एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करने पर सपा के दो ब्लाक प्रमुखों सहित चार नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
एमएलसी चुनाव में लखनऊ-उन्नाव सीट के लिए नौ अप्रैल को मतदान होगा। भाजपा ने रामचंद्र प्रधान को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं सपा के टिकट पर निवर्तमान एमएलसी सुनील साजन मैदान में हैं। सपा से जुड़े सूत्रों के अनुसार जिले के दो ब्लाक प्रमुखों और दो प्रमुख प्रतिनिधियों के पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायत लगातार लखनऊ पहुंच रही थी। चर्चा थी कि ये लोग अंदरखाने सत्ताधारी दल के प्रत्याशी का समर्थन कर उनका प्रचार कर रहे हैं।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मामले की गोपनीय जांच कराई तो शिकायत सही मिली। उनके आदेश पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में असोहा ब्लाक प्रमुख बीतेंद्र यादव, औरास ब्लाक प्रमुख ज्ञानेंद्र सिंह, बांगरमऊ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अर्जुन दिवाकर और गंजमुरादाबाद ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक पटेल को छह साल के लिए सपा से निष्कासित कर दिया। सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें -  लखनऊ के हजरतगंज से उन्नाव तक नजर आएगा विकास, 577 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here