Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao Crime: पत्थर पर पटककर किशोरी की हत्या, रेलवे लाइन के किनारे...

Unnao Crime: पत्थर पर पटककर किशोरी की हत्या, रेलवे लाइन के किनारे इस हाल में मिला शव

0
71

[ad_1]

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:38 AM IST

ख़बर सुनें

उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात घर से लापता हुई 14 वर्षीय किशोरी का शव एक किमी दूर रेलवे लाइन के किनारे खून से लथपथ मिला। शव से कुछ दूर पर पत्थर के पिलर में बेतरतीब खून लगा होने से पिता ने पिलर पर बेटी का सिर पटककर हत्या किए जाने की बात पुलिस से कही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव भिखारीपुर रुल्ल निवासी ध्रुव कुमार की 14 वर्षीय बेटी सोनम रविवार रात नौ बजे घर की छत पर पहुंची और अचानक लापता हो गई। खोजबीन के बाद भी उसका पता न लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की।

सोमवार सुबह गांव से एक किमी दूर रेलवे पटरी के किनारे उसका खून से लथपथ शव मिला। शव के पास ही रेलवे लाइन के किनारे पत्थर के पिलर पर बेतरतीब खून देख परिजनों के होश उड़ गए। हत्या किए जाने की बात कह परिजनों ने पुलिस से खुलासे की मांग की। सीओ विक्रमाजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

यह भी पढ़ें -  Unnao News: सीएचसी, पीएचसी में अनुपस्थित मिले 102 कर्मचारी, रोका वेतन

विस्तार

उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात घर से लापता हुई 14 वर्षीय किशोरी का शव एक किमी दूर रेलवे लाइन के किनारे खून से लथपथ मिला। शव से कुछ दूर पर पत्थर के पिलर में बेतरतीब खून लगा होने से पिता ने पिलर पर बेटी का सिर पटककर हत्या किए जाने की बात पुलिस से कही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव भिखारीपुर रुल्ल निवासी ध्रुव कुमार की 14 वर्षीय बेटी सोनम रविवार रात नौ बजे घर की छत पर पहुंची और अचानक लापता हो गई। खोजबीन के बाद भी उसका पता न लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की।

सोमवार सुबह गांव से एक किमी दूर रेलवे पटरी के किनारे उसका खून से लथपथ शव मिला। शव के पास ही रेलवे लाइन के किनारे पत्थर के पिलर पर बेतरतीब खून देख परिजनों के होश उड़ गए। हत्या किए जाने की बात कह परिजनों ने पुलिस से खुलासे की मांग की। सीओ विक्रमाजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here