[ad_1]
ख़बर सुनें
उन्नाव। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के नौबतपुर गांव के पास शुक्रवार रात दूध का टैंकर पुलिस की पीआरवी पर पलट गया। हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की टैंकर के नीचे दबने से मौत हो गई। एक सिपाही घायल हो गया। इधर, एक बाइक सवार भी टैंकर की चपेट में आ गया। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सिपाही और युवक को अस्पताल में भेजा गया। वाहनों के पलटने की वजह से उन्नाव-हरदोई मार्ग पर दो घंटे तक जाम लगा रहा।
सफीपुर कोतवाली की पीआरवी रात लगभग 9:30 बजे चकलवंशी की ओर से एक विवाद निपटा कर लौट रही थी। इसी दौरान उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के नौबतपुर गांव के पास बांगरमऊ की तरफ से आ रहा दूध का टैंकर अनियंत्रित होकर पीआरवी के ऊपर पलट गया। हादसे में पीआरवी की इनोवा में सवार चालक हेड कांस्टेबल कृष्णेंद्र चंद्र यादव, महिला सिपाही शशिकला यादव और रीता कुशवाहा वाहन में ही दब गए।
चालक की बगल वाली सीट पर आगे बैठा कांस्टेबल आनंद कुमार दरवाजा खुलने से झटके में बाहर जा गिरा। इससे वह घायल हो गया। इसी बीच पीछे आ रहा बाइक सवार माखी थाना क्षेत्र के बक्तौरीखेड़ा निवासी सज्जन यादव भी टैंकर से टकराकर गया। वह भी घायल हो गया। क्रेन की मदद से पुलिस ने टैंकर को पीआरवी के ऊपर से हटवाया और दबे पुलिसकर्मियों को बाहर निकलवाया। तब तक तीनों पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी थी। टैंकर चालक फरार हो गया। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि चालक पर तेजी व लापरवाही से टैंकर चलाकर तीन पुलिसकर्मियों की जान लेने का मामला दर्ज किया गया है।

[ad_2]
Source link