Home उत्तर प्रदेश उन्नाव ट्रक-कंटेनर भिड़े, हरदोई मार्ग पर दो घंटे जाम

ट्रक-कंटेनर भिड़े, हरदोई मार्ग पर दो घंटे जाम

0
103

[ad_1]

ख़बर सुनें

चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के गांधी चबूतरा के पास ट्रक-कंटेनर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जाम लग गया। वहीं, इसी मार्ग से निकल रहा युवक वैन की टक्कर से घायल हो गया।
एटा जिले के विक्रमपुर निवासी अजवीर (25) ट्रक लेकर उन्नाव की ओर जा रहा था। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे हरदोई-उन्नाव मार्ग पर बौनामऊ के गांधी चबूतरा के पास सामने से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। सड़क पर दोनों वाहनों के भिड़ने से मार्ग जाम हो गया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से कंटेनर को हटवा कर चालक को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, बौनामऊ निवासी भीम प्रताप को हादसास्थल के पास पीछे से एक वैन ने टक्कर मार दी। जिससे उसका पैर टूट गया। क्रेन से ट्रक व कंटेनर को हटवा कर जाम खुलवाया। दो घंटे बाद ही यातायात सामान्य हो सका।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: न्यू हर्षा को हराकर फाइनल में पहुंची बैंकर्स इलेवन

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here