Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao: तेज रफ्तार कार ने पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत

Unnao: तेज रफ्तार कार ने पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत

0
77

[ad_1]

उन्नाव सड़क हादसा

उन्नाव सड़क हादसा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने डिवाइडर तोड़ते हुए बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पिता-पुत्र एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लाई।

जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। हादसे के बाद कार सवार मौके से भाग निकले। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के बरौना गांव निवासी चंद्रकिशोर दीक्षित (65) दूरसंचार विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। अपने अविवाहित बेटे रामगोपाल (26) के साथ सदर कोतवाली के शेखपुर स्थित मकान में रहते थे। बड़ा बेटा पंकज परिवार के साथ गंगाघाट में रहता है। बुधवार रात रामगोपाल अपने पिता को लेकर दोस्त की शादी में शामिल होने सदर कोतवाली के नेहरूबाग स्थित एक गेस्ट हाउस आया था।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: अवैध मिट्टी खनन पर रिपोर्ट दर्ज

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here