Home उत्तर प्रदेश उन्नाव UP: गर्लफ्रेंड को बुलाया, दुष्कर्म किया और दोस्त के साथ मिलकर हत्या...

UP: गर्लफ्रेंड को बुलाया, दुष्कर्म किया और दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी, सामने आई 7 मिनट की खौफनाक साजिश

0
58

[ad_1]

घटना के खुलासे की जानकारी देते एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना व गिरफ्त में पीछे खड़े हत्यारोपी

घटना के खुलासे की जानकारी देते एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना व गिरफ्त में पीछे खड़े हत्यारोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में सफीपुर कोतवाली के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की 15 वर्षीय छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का रविवार को पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस लाइन सभागार में एसपी ने मीडिया को जानकारी दी। बताया कि किशोरी को उसके प्रेमी ने रात में बुलाया। कार में बैठाकर कुछ दूर ले गया और सुनसान स्थान पर दुष्कर्म किया। इसी दौरान दो घंटे तक दोनों साथ रहे।

उधर लापता किशोरी के चाचा ने शक होने पर युवक को फोन मिलाया तो दोनों राज खुलने के डर से युवक ने अपने दोस्त को बुलाया और योजना बनाकर किशोरी को घर के रास्ते पर उतारा और सड़क पार करते समय कार से कुचलकर मार डाला। एसपी ने बताया कि दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से मजिस्ट्रेट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा का बुधवार रात दो बजे घर से करीब सात सौ मीटर दूर शराब ठेके के पास क्षत-विक्षत शव मिला था।

यह भी पढ़ें -  हीट वेव का रेड अलर्ट, तीन दिन बरसेगी आग

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here