Home उत्तर प्रदेश उन्नाव उन्नाव दुष्कर्मकांड: पीड़िता ने पूछा CM योगी से सवाल, बोली- कुलदीप सेंगर...

उन्नाव दुष्कर्मकांड: पीड़िता ने पूछा CM योगी से सवाल, बोली- कुलदीप सेंगर की संपत्तियों पर कब चलेगा बुलडोजर

0
82

[ad_1]

वायरल वीडियो में सवाल करती पीड़िता

वायरल वीडियो में सवाल करती पीड़िता
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में दुष्कर्म पीड़िता ने मंगलवार को अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में पीड़िता ने मुख्यमंत्री से सवाल किया है कि दोषी पूर्व विधायक की अवैध संपत्ति पर उनका बुलडोजर कब चलेगा।

दुष्कर्म पीडि़ता ने वीडियो में कहा है कि विधानसभा में मुख्यमंत्री जी माफियाओं को मिट्टी में मिलाने की बात कह रहे हैं। इस जिले में दुष्कर्म के दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर ने मेरी (पीड़िता की) जिंदगी बर्बाद की न्यायालय ने दुष्कर्म व हत्या की साजिश में दोषी पाया और सजा दी।

यह भी पढ़ें -  दर्दनाक: नौकरी मिलने से बेहद खुश थी नर्स, अचनाक कुछ ही घंटों में आई खौफनाक मौत, देखकर सिहर उठे लोग

आरोप है कि पूर्व विधाक पर 28 मुकदमें दर्ज हैं। बाहुबल के दम पर करोड़ों की संपत्ति बनाई है। सरकारी जमीनों पर कब्जा कर माखी में अपना स्कूल बनवाया, बीघापुर में डिग्री कॉलेज बनवाया। सभी के साक्ष्य देने के बाद भी उनकी अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here